एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । “मैं ज़हर खा लिया.. यह पोस्ट जैसे ही प्रयागराज निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर साझा की, मेटा कंपनी ने अलर्ट भेजा और यूपी पुलिस की तत्परता ने एक जान बचा ली। बीती रात करीब 10:59 बजे मेटा के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम से उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ को एक ई-मेल अलर्ट मिला। पोस्ट में प्रयागराज के थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के एक 33 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की बात कही गई थी।

मोबाइल नबर के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की और तत्काल प्रयागराज पुलिस को सूचित किया। सिर्फ 10 मिनट में थाना पूरामुफ्ती के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि युवक ने चूहे मारने की दवा खा ली थी। स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।

आर्थिक तंगी के कारण मानसिक अवसाद में आकर यह कदम उठाया

अगले दिन युवक की हालत सामान्य हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह शादी-ब्याह में वेटर का काम करता है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते मानसिक अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने न सिर्फ समय पर जान बचाई, बल्कि युवक की काउंसलिंग भी कराई, जिसमें उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का वादा किया। परिजनों ने यूपी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

अब तक पुलिस बचा चुकी है 1,195 लोगों की जान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच वर्ष 2022 से एक विशेष सहयोग व्यवस्था है, जिसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट आने पर यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा जाता है। इस व्यवस्था के अंतर्गत 1 जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2025 के बीच कुल 1,195 लोगों की जान यूपी पुलिस ने बचाई है।

यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह

यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर

यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम

यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़

यह भी पढ़े : लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी झूठी धमकी

यह भी पढ़े : पुलिस नहीं सुनी तो तहसील समाधान दिवस पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

यह भी पढ़े :प्रयागराज में गंगा-यमुना का कहर, 52 गांव और 14 मोहल्ले जलमग्न, हजारों लोग प्रभावित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *