एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आगामी त्योहारों और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए इन फेरबदल को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

आकाश कुलहरि को झांसी परिक्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, 1996 बैच के आईपीएस विजय सिंह मीना, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच) लखनऊ के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक (पीटीसी) सीतापुर भेजा गया है।वहीं, 2006 बैच के आईपीएस आकाश कुलहरि, जो डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) के पद पर कार्यरत थे, अब झांसी परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक का पदभार संभालेंगे।

केशव कुमार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद भेजा

इसी तरह 2009 बैच के आईपीएस केशव कुमार चौधरी, जो वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक (झांसी परिक्षेत्र) थे, को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद में बढ़ते अपराध और शहरी चुनौतियों को देखते हुए उनकी तैनाती को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इन तबादलों से पुलिस विभाग में हलचल तेज

वहीं, 2010 बैच की एसपीएस अधिकारी कल्पना सक्सेना, जो अभी तक गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त थीं, को स्थानांतरित कर मेरठ सेक्टर में पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इन तबादलों से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शासन ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आगामी संवेदनशील अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े : एक करोड़ की रिश्वत ठुकराकर ईमानदारी की मिसाल बने एसटीएफ इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल

यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *