एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने वाले आरोपी को जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष कुमार उर्फ सिद्धार्थ (27) सीतापुर के सरौराकला गांव का रहने वाला है और एक चीनी मिल में काम करता है। उसने यह हरकत लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए की थी, जो उसे अक्सर फोन करने से मना करता था।

सूचना मिलते ही चारबाग जीआरपी कंट्रोल रूम को किया अलर्ट

जीआरपी प्रभारी के अनुसार, 31 जुलाई की रात सीतापुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसे एक फोन आया है, जिसमें चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही चारबाग जीआरपी कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। जब मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह बंद मिला, वहीं सूचना देने वाले का नंबर भी पहुंच से बाहर था।

तलाशी के दौरान कहीं नहीं मिला विस्फोटक सामाग्री

जीआरपी व आरपीएफ ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद शुक्रवार दोपहर उसकी लोकेशन प्लेटफॉर्म नंबर नौ के आउटर के पास मिली। एसआई अवधेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल अमन कुमार ने मौके पर पहुंचकर संतोष को दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह एक लड़की को फोन करता था, जिसके दोस्त ने उसे चेतावनी दी थी। इसी रंजिश में उसने झूठी धमकी दी

यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा

यह भी पढ़े : स्याना हिंसा मामला में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में पांच को उम्रकैद, 33 को सात-सात साल की सजा

यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं

यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड

यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

यह भी पढ़े :बीएचयू प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, डिप्रेशन में थीं महिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *