एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की दीवारें उड़ गईं और आसपास के घरों में भी झटके महसूस किए गए। हादसे में पटाखा व्यवसायी आलम, उसकी पत्नी और दो बेटों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं

धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और कई एम्बुलेंस लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। पुलिस के साथ दमकल कर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

हादसे का कारण फैक्ट्री में रखे बारूद का विस्फोट माना जा रहा

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण फैक्ट्री में रखे बारूद का विस्फोट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सिलेंडर फटने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और जांच जारी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और यहां बड़ी मात्रा में बारूद रखा गया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फैक्ट्री किन परिस्थितियों में संचालित हो रही थी।

यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय

यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर यूपी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *