एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी विद्युत वितरण निगमों—पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल और केस्को—को उपभोक्ता सुविधा, निर्वाध आपूर्ति और शिकायत निवारण में सुधार के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

समय पर बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न हो

अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निगम प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर कहा है कि अब किसी गांव में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिल न भरने पर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। कार्रवाई केवल बकायेदारों पर ही होगी, ताकि समय पर बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

उपभोक्ताओं को सही बिल जारी हो

इसके अलावा, जहां ट्रांसफार्मर बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वहां तकनीकी जांच कर क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को सही बिल जारी करने और बिल संशोधन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। हाल ही में आयोजित उपभोक्ता मेगा शिविरों में मिली शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

समस्या का शालीनतापूर्वक से सुनने का निर्देश

योजना बद्ध (प्लान्ड) शटडाउन सामान्य रोस्टरिंग अवधि में ही किए जाएं और अगर जरूरी हो तो दिन में एक-दो बार से अधिक न हों। इसकी पूर्व सूचना सोशल मीडिया और SMS के जरिए उपभोक्ताओं को दी जाए।इसके साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की फोन कॉल रिसीव करने, उनकी समस्याएं ध्यान से सुनने और शालीनतापूर्वक समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *