एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक 1947 का विभाजन आज भी देशवासियों के दिलों में गहरी पीड़ा छोड़ गया है। इसी दर्द को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विभाजन को उसकी “तुष्टिकरण नीति का काला अध्याय” बताया।

कांग्रेस ने देश को बांटने का निर्णय लिया

सीएम योगी ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने देश को बांटने का निर्णय लिया, जिसके चलते लाखों लोग मारे गए और करोड़ों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन नेतृत्व ने न तो पीड़ितों के पुनर्वास का इंतजाम किया, न उनकी याद में कोई स्मारक या संग्रहालय बनाया।

CAA से मिलेगा सम्मानजनक पुनर्वास

योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ घोषित करना एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने उस दौर की सच्चाई को फिर जीवंत कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार, CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के तहत पात्र परिवारों को जमीन के पट्टे और उचित पुनर्वास उपलब्ध कराएगी।

विभाजन की भयावह झलकियां प्रदर्शनी में

प्रदर्शनी में विभाजन के बाद फैली हिंसा, दंगों और विस्थापन की कहानियों को फोटो आर्काइव, अखबार की कतरनों और संरक्षित सामग्रियों के जरिए प्रदर्शित किया गया। सीएम योगी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को इतिहास के उन पन्नों से जोड़ना है, जिन्हें अक्सर भुला दिया जाता है।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान के लाहौर, कराची, रावलपिंडी और मुल्तान जैसे इलाकों से हिंदू, सिख और बौद्ध समुदाय का सफाया कांग्रेस की नीतियों का नतीजा था। इस त्रासदी में लगभग 15 से 20 लाख लोग मारे गए और करोड़ों विस्थापित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

#योगी आदित्यनाथ, #विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, #कांग्रेस का तुष्टिकरण, शरणार्थी पुनर्वास, #भारत का विभाजन, #Yogi Adityanath, #Partition Horrors #Remembrance Day, #Congress Appeasement, #Refugee Rehabilitation, #Uttar Pradesh government,

यह भी पढ़े : बलिया खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कोटेदार सुनील गिरफ्तार, 19 साल से चल रहा था फरार

यह भी पढ़े : लखीमपुर के 50 करोड़ निवेश घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गोण्डा भूमि घोटाला: मृतक की जमीन हड़पने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

यह भी पढ़े : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 12 से अधिक घायल

यह भी पढ़े : खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश के

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *