एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि राज्य की सभी महिलाएं 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लिया निर्णय
यह निर्णय मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं को अपने भाइयों से मिलने में सुविधा देना और उन्हें आर्थिक रूप से राहत पहुंचाना है।
सभी बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बस स्टेशनों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और पर्याप्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सिर्फ त्योहार की खुशी बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने का भी एक जरिया है।
बीते कई सालों से सरकार रक्षाबंधन पर देतीं आ रही यह सुविधा
गौरतलब है कि योगी सरकार बीते वर्षों से रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देती आ रही है, जिससे लाखों बहनों को यात्रा में सहूलियत मिलती रही है। इसी के तहत इस बार भी बसों में फ्री यात्रा करने का फैसला सुनाया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि इसके लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। ताकि महिलाअों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।
यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह
यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर
यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़
यह भी पढ़े : लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी झूठी धमकी
यह भी पढ़े : पुलिस नहीं सुनी तो तहसील समाधान दिवस पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
