एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश पुलिस के दूरसंचार विभाग को तकनीकी मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 1494 नवचयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह भव्य कार्यक्रम राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव, डीजीपी राजीव कृष्णा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्यजन मंच पर मौजूद रहे। डीजीपी राजीव कृष्णा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

सीएम ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित की गई थी। पुलिस विभाग में आधुनिकीकरण अभियान के तहत दूरसंचार विंग में रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणामस्वरूप कुल 1494 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 1314 सहायक परिचालक और 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम विभाग की दक्षता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

यह भी पढ़े : रिटायर्ड कर्नल ने लगाए पड़ोसी परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

यह भी पढ़े : आयकर विभाग ने दो टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर मारा छापा

यह भी पढ़े : स्याना हिंसा मामला में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या में पांच को उम्रकैद, 33 को सात-सात साल की सजा

यह भी पढ़े :धर्मांतरण मामले में छांगुर की रिमांड पूरी, बोला- धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं

यह भी पढ़े :भुवनेश्वर से दबोचा गया 2.5 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड

यह भी पढ़े :शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

लखनऊ की छात्रा की उत्तराखंड में मौत, परिजन बोले- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *