एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में रविवार देर रात प्रेम-प्रसंग के मामले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आलापुर थाना क्षेत्र के मगनपुर महिमापुर गांव में 24 वर्षीय भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया की कथित तौर पर प्रेमिका के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
छह साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, शाहपुर चहोड़ा गांव निवासी आनंद कन्नौजिया पिछले छह वर्षों से मगनपुर महिमापुर की एक युवती से प्रेम संबंध में था। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रविवार रात आनंद प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी घरवालों ने उसे देख लिया।
रंगे हाथ पकड़ा, बेरहमी से पिटाई
आरोप है कि युवती के परिजनों ने आनंद को पकड़कर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रातभर शव घर के अंदर ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह गांव में घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, कुछ लोग हिरासत में
सूचना पाकर सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल और थानाध्यक्ष अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी
यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला
यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद
सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
