एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में थाना मोहनलालगंज पुलिस ने एक ऐसे धोखाधड़ी के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसमें कूटरचित दस्तावेज बनाकर अवैध तरीके से रजिस्ट्री कराकर जमीन की बेचना शामिल है। आरोपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने जेल में बंद अमिताभ कुमार श्रीवास्तव की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था।
जांच के दौरान हुआ खुलासा
20 जून 2025 को थाना मोहनलालगंज को सूचना मिली कि विक्रय पत्र संख्या-26178/22 को गलत तरीके से कूट रचित कर 24 अगस्त 2022 को ग्राम अमेठी के गाटा संख्या 1020 (रकबा 0.285 हेक्टेयर) की रजिस्ट्री पंकज मिश्रा के नाम पर की गई है। पंकज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उक्त भूमि अमिताभ कुमार श्रीवास्तव से बैनामा कराकर खरीदी थी।
अमिताभ कुमार वाराणसी के जिला कारागार में कैद थे
जांच में पता चला कि जिस दिन यह रजिस्ट्री की गई, अमिताभ कुमार श्रीवास्तव वाराणसी के जिला कारागार में कैद थे। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विक्रेता अमिताभ, क्रेता पंकज मिश्रा, और रजिस्ट्री के गवाहों विपिन यादव व ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया। इसके अतिरिक्त, तत्कालीन उप निबंधक मोहनलालगंज और उनके कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिन्होंने विक्रेता की पहचान गलत तरीके से प्रमाणित की।
अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी
जांच में सामने आया कि प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने जेल में बंद अमिताभ की जमीन का बैनामा किसी फर्जी व्यक्ति के माध्यम से पंकज मिश्रा को करा दिया था और इसके एवज में उसने करीब 6 लाख 90 हजार रुपये हासिल किए। पुलिस ने 11 अगस्त 2025 को मोहनलालगंज तहसील गेट से अभियुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े : क्रिकेटर आकाशदीप को बिना पंजीकरण फॉर्च्यूनर देने पर सनी मोटर्स को नोटिस
यह भी पढ़े : बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी को बुलाया होटल, परिचित के साथ शारीरिक संबंध बनाने डाला दबाव
यह भी पढ़े : बाइक निकालते समय गिरा गेट, तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
यह भी पढ़े : ट्रैक्टर-ट्रॉली-बाइक भिड़ंत में पांच की जान गई, सीएम ने जताया शोक
यह भी पढ़े : शव लेकर लौट रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, दो महिलाओं की मौत
