एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा के अभेद इंतज़ाम कर दिए हैं। विधानसभा भवन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा इतना मजबूत किया गया है कि चिड़िया भी पर नहीं मार सके। पूरे इलाके में ATS कमांडो की तीन टीमें तैनात हैं, जबकि 6 कंपनी PAC, 1 RRF और करीब 1500 पुलिसकर्मी, जिनमें महिला सिपाही भी शामिल हैं, सुरक्षा ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

सत्र की अवधि के लिए रूट डायवर्जन लागू

सत्र के दौरान ड्रोन से आसमान से निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित किया जा सके। खुफिया विभाग और पुलिस की टीमें विधानसभा के हर प्रवेश और निकास बिंदु पर पैनी नज़र रख रही हैं।यातायात पुलिस ने सत्र की अवधि के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है ताकि विधायकों और आम नागरिकों की आवाजाही में कोई बाधा न आए। सुरक्षा और सुगम ट्रैफिक प्रबंधन, दोनों पर बराबर फोकस किया जा रहा है।

विरोध-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध

रविवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने खुद विधानसभा परिसर और आसपास के सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *