एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के आह्वान पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन, विधान सभा मार्ग में लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश व्यापी व्यापारी समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम का अंग वस्त्र भेंट कर किया स्वागत

कार्यक्रम का मंच संचालन नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, नगर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक का स्वागत पारंपरिक ढंग से पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।

स्वदेशी उत्पादों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक: डिप्टी सीएम

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को भी जगाता है। इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, रोजगार सृजित होते हैं और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है क्योंकि इनके निर्माण में पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल होता है। साथ ही, यह देश की सांस्कृतिक विरासत को भी संजोता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों व्यापारियों को शपथ दिलाई कि वे स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण, विक्रय, उपयोग व उपभोग को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे और राष्ट्रहित में तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे।

हमें अपनी सोच बदलनी होगी: बनवारी लाल कंछल

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी होगी। विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना ही वास्तविक राष्ट्रसेवा है। चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जब तक हम अपने देश के निर्माण और उद्योगों पर विश्वास नहीं करेंगे, तब तक भारत का विश्वगुरु बनना मुश्किल है।नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने वैश्वीकरण के युग में स्वदेशी को संस्कृति और रोजगार से जोड़ते हुए कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है और मुद्रा के बाह्य प्रवाह को रोकता है।

स्वदेशी उत्पादों को पर्यावरण हितैषी: देवेंद्र गुप्ता

कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने स्वदेशी उत्पादों को पर्यावरण हितैषी बताते हुए कहा कि पारंपरिक विधियों से निर्मित ये वस्तुएं प्रकृति के अनुकूल होती हैं।महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा और जितेन्द्र सिंह चौहान ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील की।

सैकड़ों व्यापारियों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में बनवारी लाल कंछल, अनिल विरमानी, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, रामकुमार वर्मा, रविंद्र गुप्ता, साकेत शर्मा, सुशील तिवारी, संजीव अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, कुश मिश्र, समीर जैन, हर्षित जायसवाल, सनी लालवानी, प्रशांत गर्ग, लल्लन यादव, प्रमोद अवस्थी, अरविंद पाठक, विनय शुक्ला, अमित शुक्ला, अजय गुप्ता, मनोज शुक्ला, सहित सैकड़ों व्यापारी एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जिहाद फैलाने की कोशिश

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *