एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी 112 सेवा में तैनात पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) कर्मियों के साहसिक और मानवीय कार्यों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, यूपी 112, श्रीमती नीरा रावत के निर्देश पर पूरे प्रदेश के सभी जनपदों से एक-एक पीआरवी का चयन किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 697 पीआरवी कर्मियों को उनके-अपने जनपद में सम्मानित किया जाएगा।

एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित होगा

यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ में भी एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक एंजिल रसन, पुलिस उपमहानिरीक्षक शहाब रशीद खान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय ढुल समेत अन्य अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

52 कर्मियों का विशेष सम्मान

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न 20 जनपदों की 20 पीआरवी के 52 कर्मियों को उनके अति उत्कृष्ट, साहसिक और संवेदनशील कार्यों के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। ये कर्मी उन घटनाओं में शामिल रहे, जहां उनकी त्वरित कार्रवाई और मानवता की मिसाल ने लोगों की जान बचाई।

इनमें उल्लेखनीय कार्य इस प्रकार हैं

कानपुर नगर: पीआरवी कर्मियों ने फांसी के फंदे से लटके युवक को समय रहते उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

बाराबंकी: एक महिला फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी, पीआरवी कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और CPR देकर पुनर्जीवित किया।

संत रविदास नगर: पंखे से लटके युवक को उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया और समय रहते उसकी जान बचाई।

गौतमबुद्ध नगर: शराब के नशे में फांसी लगाने वाले व्यक्ति को तुरंत बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

ललितपुर: कुएं में कूद चुकी वृद्ध महिला को रस्से के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला।

सहारनपुर: खाई में गिरी कार से 6 घायलों को सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बिजनौर: नहर में डूब रही लड़की को रस्से से खींचकर बाहर निकाला और CPR देकर बचाया।

मेरठ: ब्रेक फेल बस में घायल बच्चों और ड्राइवर को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

लखीमपुर खीरी: सड़क हादसे में घायल 20 यात्रियों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

आजमगढ़: हार्ट अटैक पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

उन्नाव: गंगा में कूदने जा रही वृद्ध महिला को गोद में उठाकर सुरक्षित घर पहुंचाया।

आगरा: दलदलयुक्त तालाब में कूद चुकी महिला को महिला आरक्षी ने साहस दिखाते हुए बचाया।

अयोध्या: आग में फंसी महिला को दीवार फांदकर बाहर निकाला।

गौतमबुद्ध नगर: लिफ्ट में फंसे 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कमिश्नरेट आगरा: चाकू से घायल दंपत्ति की जान बचाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

प्रतापगढ़: रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला और दो बच्चों को ट्रेन आने से पहले बचाया।

गोंडा: ट्रेन से गिरे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

मथुरा: लापता 5 वर्षीय बच्चे को शौचालय से सुरक्षित निकाला।

वाराणसी: सड़क दुर्घटना में घायल 7 लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

लखनऊ: फांसी लगाने वाले युवक के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई।

सम्मान का महत्व

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह सम्मान यूपी 112 कर्मियों की तत्परता, साहस और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस प्रकार के कार्य न केवल पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं, बल्कि पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़े : बलिया खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कोटेदार सुनील गिरफ्तार, 19 साल से चल रहा था फरार

यह भी पढ़े : लखीमपुर के 50 करोड़ निवेश घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गोण्डा भूमि घोटाला: मृतक की जमीन हड़पने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलरामपुर में में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

यह भी पढ़े : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 12 से अधिक घायल

यह भी पढ़े : खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, सभी उत्तर प्रदेश केEdit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *