एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । सिग्नेचर बिल्डिंग, पुलिस मुख्यालय आज आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (Economic Offences Wing – EOW), उत्तर प्रदेश द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के आर्थिक अपराधों की रोकथाम, प्रभावी विवेचना तथा जन-जागरूकता के माध्यम से आमजन की जमा पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर आर्थिक अपराधों के विरुद्ध तकनीकी नवाचारों एवं सशक्त मॉनीटरिंग के माध्यम से त्वरित कार्रवाई को गति देने हेतु चार प्रमुख पहल का अनावरण भी किया गया।
अपराधों की जांच में हमारे ज्ञान और कौशल को बढ़ाना जरूरी : नीरा रावत
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का अभिवादन करते हुये डीजी ईओडब्लू नीरा रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय अपराधों की जांच में हमारे ज्ञान और कौशल को बढ़ाना और विभिन्न Stake Holders के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। तथा इस कार्यशाला के माध्यम से Best Practices in investigation पर चर्चा करते हुये अनुभवों को साझा किया गया। तथा बैंकिंग सेक्टर में धोखाधड़ी से निपटने के लिये Innovative Solutions को Explore किया गया।

आर्थिक अपराध आज के समय में एक गंभीर चुनौती: डीजीपी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण रहे, जिन्होंने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध आज के समय में एक गंभीर चुनौती हैं, जिनसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं आम नागरिक की जीवन भर की पूंजी प्रभावित होती है। उन्होंने ईओडब्लू की नवाचार पहल की सराहना करते हुए इसके माध्यम से जनधन की रक्षा हेतु दृढ़ एवं पारदर्शी प्रयासों की आवश्यकता बताई।
आज आर्थिक अपराधों के स्वरूप बहुआयामी हो चुके हैं: अशोक कुमार
इस कार्यशाला में गेस्ट स्पीकर के रूप में अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक अपराधों के स्वरूप बहुआयामी हो चुके हैं—बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी प्लॉट एवं फ्लैट विक्रय, पोंजी योजनाएं, चिटफंड जैसे मामलों में आमजन सीधे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में समन्वित विवेचना, तकनीकी उपकरणों का उपयोग और जागरूक समाज ही इन अपराधों पर नियंत्रण का मार्ग है।
ईओडब्लू द्वारा चार महत्वपूर्ण नवाचारों का किया लोकार्पण
ईओडब्लू का नवीन लोगो- कार्यक्रम में ईओडब्लू के नवीन लोगो का अनावरण भी किया गया, जो संगठन की सतर्कता, पारदर्शिता और जनधन की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। यह लोगो ईओडब्लू की नई पहचान के साथ-साथ आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करेगा।Case Management Software (CMS)- संगठन द्वारा विकसित किये गये CMS सॉफ्टवेयर के माध्यम से विवेचनाओं की 24×7 ऑनलाइन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पत्राचार में व्यर्थ होने वाला समय बचेगा एवं त्वरित कार्यवाही संभव होगी। तथा जांच/विवेचना का शीघ्र निस्तारण व मॉनिटरिंग प्रभावी एवं गुणवत्तापरक तरीके से सम्भव हो पायेगी।

बुकलेट/पैम्फलेट का भी लोकार्पण
बुकलेट/पैम्फलेट- इस अवसर पर जन-जागरूकता हेतु तैयार की गई बुकलेट/पैम्फलेट का भी लोकार्पण किया गया। इसमें आम नागरिकों को आर्थिक अपराधों की पहचान, बचाव के उपाय एवं आवश्यक संपर्क माध्यमों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है। इसका उद्देश्य जनता को सतर्क करना एवं यह सुनिश्चित करना है कि वे किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों तथा समय रहते उचित कार्रवाई कर सकें। यह बुकलेट जनहित में उचित माध्यम से वितरित की जाएगी।
एक लघु फिल्म का भी अनावरण किया
लघु फिल्म- जन-जागरूकता अभियान के तहत ईओडब्लू द्वारा तैयार की गई एक लघु फिल्म का भी अनावरण किया गया। यह फिल्म आम नागरिकों को आर्थिक अपराधों के प्रकार, उनके दुष्परिणाम और बचाव के उपायों से अवगत कराएगी। फिल्म का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर शिक्षित एवं शहरी आबादी को सतर्क करना है, जो प्रायः इन अपराधों का शिकार बनते हैं। इसे मॉल्स, सिनेमाघरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानें का प्रयास किया जायेगा।
समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से यह की गई अपील
कार्यशाला के माध्यम से ईओडब्लू, उत्तर प्रदेश द्वारा मीडिया तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से यह अपील की गई कि वे इस जन-जागरूकता अभियान में सहभागी बनें ताकि अधिकाधिक नागरिक आर्थिक अपराधों के प्रति जागरूक होकर सतर्कता बरत सकें। यह भी उल्लेख किया गया कि आज समाज का शिक्षित वर्ग भी इन अपराधों का शिकार हो रहा है, जिससे सतर्कता और व्यापक जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
संगठन की प्राथमिकता तकनीकी नवाचार
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप प्रदेश को आर्थिक अपराधों से मुक्त एवं जनता की पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ईओडब्लू सतत रूप से कार्य करेगा। संगठन की प्राथमिकता तकनीकी नवाचार, विधिक कार्रवाई एवं जन-जागरूकता को एक सूत्र में पिरोकर कार्य करना है।
यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू
यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद
यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस
यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका
यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

