एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी ने 25 वर्ष पुराने मार्जिन मनी ऋण घोटाले के आरोपी खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। खुर्शीद अहमद उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम, जवाहर भवन लखनऊ में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे और उन पर निगम की गाजीपुर शाखा में शासकीय धन गबन करने का आरोप है।

6.42 लाख की हेराफेरी की गई

जांच में सामने आया कि वर्ष 1996 से अप्रैल 2000 के बीच निगम से मार्जिन मनी ऋण का वितरण किया गया था, जिसमें फर्जी अभिलेख तैयार कर अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से 6.42 लाख की हेराफेरी की गई। इस मामले में थाना कोतवाली गाजीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में कुल 13 अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी, जिनमें खुर्शीद अहमद भी शामिल थे।

अभी आठ अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी बाकी

आज ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा और विवेचक सहजानन्द श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियुक्त को वजीरगंज, लखनऊ स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया जाएगा। प्रकरण में अब भी 8 अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस SI भर्ती : महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना होगा

यह भी पढ़े :बेकाबू SUV ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़े :टोयोटा फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *