photoसीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और राज्य सरकार राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चला रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया जिला कलेक्ट्रेट में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा कि “सरकार हर बाढ़ पीड़ित के साथ संवेदना और संकल्प के साथ खड़ी है। हर नागरिक को मदद पहुंचाई जा रही है।”

सीएम ने लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए

सीएम ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर जनपद में प्रभारी मंत्री तैनात हैं, जो जिलों के प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय में राहत कार्यों को तेज गति से संचालित कर रहे हैं।

21 जिलों में तैनात राहत टीमें, 1250 से अधिक नौकाएं संचालित

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 16, एसडीआरएफ की 18 और पीएसी फ्लड यूनिट की 31 टीमें सक्रिय हैं। इन 21 जिलों में 1250 से अधिक नौकाएं तैनात की गई हैं, ताकि लोगों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

औरैया में 12 राजस्व गांव प्रभावित, 5 हजार से अधिक परिवार संकट में

सीएम योगी ने बताया कि यमुना नदी में आए बाढ़ के कारण औरैया के 12 राजस्व गांवों के 5000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। चंबल नदी में राजस्थान के धौलपुर आदि क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे आगरा, इटावा, औरैया, जालौन और बलिया तक के तटवर्ती इलाके प्रभावित हो गए हैं।

राहत किट और भोजन की व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उन्हें राहत सामग्री दी जा रही है, जिसमें—

10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू
2 किलो दाल, 1 किलो तेल, मसाले, नमक
डिग्निटी किट, बरसाती व अन्य आवश्यक सामग्री
शामिल हैं। इसके साथ तीन समय का भोजन, शुद्ध पेयजल और पशुओं के चारे की भी व्यवस्था की गई है।

आपदा में मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “आपदा में जनहानि होने पर परिवार को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये, और जिनका मकान बाढ़ में बह गया है उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नया आवास दिया जाएगा।” पशुधन की हानि पर भी मुआवजा दिया जा रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम ने कहा कि प्रत्येक सीएचसी व जिला अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन, एंटी स्नेक वेनम, और आपातकालीन दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

सरकार का हर बाढ़ पीड़ित के प्रति संवेदनशील रुख

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल सर्वेक्षण कराया जा रहा है, और रिपोर्ट आते ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सितंबर तक अलर्ट मोड में रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी ताकत और तत्परता के साथ हर सहायता उपलब्ध करा रही है।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिए चेक और प्रमाणपत्र

सीएम योगी ने औरैया के विभिन्न गांवों के लाभार्थियों को राहत सहायता चेक और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। जिनमें मुख्य रूप से—
अस्ता मुस्तकिल के सुभाष चंद्र व देवीदयाल को कृषि अनुदान
फरिहा गांव के सुधी सिंह व जगत नारायण को चेक
शशि देवी, लक्ष्मी देवी, प्रियंका देवी, रोली देवी व शिवप्रकाश को मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र
सितारा बानो, मुन्नीलाल और सुधा को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए के चेक
शामिल हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री ने औरैया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अशोक का पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में कोई कोताही न हो और सभी प्रभावितों को समय पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक गुड़िया कठेरिया, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जिहाद फैलाने की कोशिश

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *