एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज में एक चर्चित रियल एस्टेट बिल्डर से 17 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिल्डर के मैनेजर की ओर से हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर दबंग माजिन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
माजिन खान ने बिल्डर को फोन कर रंगदारी की मांग की
सूत्रों के अनुसार, आरोपी माजिन खान ने बिल्डर को फोन कर रंगदारी की मांग की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि माजिन खान हाल ही में सोशल मीडिया पर असलहों का अवैध प्रदर्शन करते हुए वायरल हुआ था, जिसके बाद चौक थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धमकी, दबंगई और अवैध गतिविधियों के आरोप शामिल हैं।
लखनऊ में कई विवादित मामलों में उभरकर सामने आया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माजिन खान का नाम लखनऊ में कई विवादित मामलों में उभरकर सामने आया है। अब ताजा मामले में वह सीधे एक बड़े बिल्डर को निशाना बनाकर करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप में घिर गया है।हजरतगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य संदिग्ध संपर्कों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़े : सड़क पर बिछे 11 शव, नौ एक ही परिवार के, मंजर ऐसा कि कांप उठी रूह
यह भी पढ़े :चकबंदी विभाग के बाबू की संदिग्ध मौत मामले में प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस की नजर
यह भी पढ़े :यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 30 हजार और भर्तियों की प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़े : कुकरैल नाले में डूबे किशोर का शव बरामद, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़े : मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव निलंबित, महिला के साथ की थी छेड़छाड़
यह भी पढ़े : लड़की के मित्र को सबक सिखाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी झूठी धमकी
यह भी पढ़े : पुलिस नहीं सुनी तो तहसील समाधान दिवस पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
यह भी पढ़े :प्रयागराज में गंगा-यमुना का कहर, 52 गांव और 14 मोहल्ले जलमग्न, हजारों लोग प्रभावित
