एसएमयूपीन्यूज, जौनपुर। शाहबड़ेपुर विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ इरफान पर गांव के कई लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एसएसओ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में ट्रांसफार्मर जलने को लेकर हुई। बताया गया कि ट्रांसफार्मर पहले भी बदला गया था, लेकिन मंगलवार को वह दोबारा जल गया। इस पर नाराज ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र में घुस आए और एसएसओ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
एक महिला की मदद से किसी तरह उनकी जान बच सकी
एसएसओ के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद एक महिला की मदद से किसी तरह उनकी जान बच सकी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही जेई, एसडीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने में एसएसओ की कोई भूमिका नहीं होती।पुलिस ने एसएसओ की तहरीर पर तीन नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :लखनऊ में किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा
यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल
यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल
यह भी पढ़े : जाकिर नाईक का नेटवर्क यूपी में सक्रिय? विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर बड़ा शक
यह भी पढ़े : बच्ची से हैवानियत के मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधक का दर्ज नहीं हो सका बयान
