एसएमयूपीन्यूज, कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में पहंचा भतीजा

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रविवार बताया कि सेन पश्चिम पारा के नयापुरवा गांव में रहने वाले शिव बालक राजपूत (50) बीती रात शनिवारकाे घर के बाहर बने बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा नीरज राजपूत शराब के नशे में पहुंचा और किसी बात को लेकरचाचा विवाद करने लगा। दाेनाें के बीच नाैबत यहां तक पहुंच गई कि भतीजे नीरज ने गुस्से में डंडे से चचा के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए

लहुलूहान हालत में परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डंडे से चाचा पर हमले के बाद आराेपित भतीजे ने उनके बेटे राहुल और रोहित पर भी हमला किया। हालांकि इस हमले में वह दोनों बच गए। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर परिवारीजनाें से पूछताछ की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने इनके खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

इस मामले में मृतक शिव बालक के परिजनों ने आरोपित नीरज राजपूत, उसके पिता जगदीश राजपूत, ग्राम प्रधान समर राजपूत और रामविलास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तार आराेपित काे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजते हुए अन्य आराेपिताें के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : अंतरराज्यीय धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, छह राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मासूम के साथ अश्लील हरकत कराने वाला स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर आज से कटेगा चालान

यह भी पढ़े : 68वीं वार्षिक प्रतियोगिता में मेरठ जोन ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *