एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।इस्लामिक माह मोहर्रम की 9वीं तारीख यानी 5 जुलाई (शनिवार) को रात 9 बजे से शबे-आशूर का जुलूस लखनऊ में निकाला जाएगा। यह जुलूस नाजिम साहिब का इमामबाड़ा (विक्टोरिया स्ट्रीट, थाना चौक) से शुरू होकर दरगाह हजरत अब्बास (रुस्तमनगर, थाना सआदतगंज) तक जाएगा।जुलूस के मद्देनज़र शाम 7 बजे से लेकर जुलूस समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा।
ट्रैफिक डायवर्जन की मुख्य व्यवस्था
-मेडिकल क्रास (कमला नेहरू चौराहा) से मेफेयर तिराहा/नक्खास की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग: चौक या मेडिकल कॉलेज के रास्ते।
-नक्खास तिराहा से मेडिकल क्रास या टुड़ियागंज की ओर यातायात प्रतिबंधित। वैकल्पिक मार्ग: नादान महल रोड व रकाबगंज पुल।
-मेफेयर तिराहा (चौक) से नक्खास या विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग: कश्मीरी मोहल्ला के रास्ते।
-टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास या गिरधारी सिंह कॉलेज की ओर यातायात प्रतिबंधित। वैकल्पिक मार्ग: बाजारखाला और लाल माधव (हैदरगंज)।
वैकल्पिक मार्ग: कश्मीरी मोहल्ला
-मंसूर नगर तिराहा से टुड़ियागंज/टापेवाली गली की ओर यातायात बंद। वैकल्पिक मार्ग: कश्मीरी मोहल्ला।
-दरगाह हजरत अब्बास (टापेवाली गली) से शिया यतीम खाना/मंसूर नगर की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वैकल्पिक मार्ग: कैम्पवेल रोड/हरदोई रोड।
-लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से नक्खास की ओर प्रतिबंध। वैकल्पिक मार्ग: ऐशबाग या बुलाकी अड्डा।
-रकाबगंज पुल चौराहा से याहियागंज होते हुए नक्खास की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वैकल्पिक मार्ग: मेडिकल कॉलेज या नाका।
आपातकालीन सेवाओं को अनुमति
जुलूस के दौरान एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि को आवश्यक स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों पर भी ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से गुजरने दिया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर – 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।यातायात पुलिस, लखनऊ द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।
यह भी पढ़े : झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसा, डॉक्टर के इकलौते बेटे की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत
