एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  वाराणसी में सक्रिय तितली गैंग के शातिर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंका थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान गैंग का सरगना और उसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया। फायरिंग के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को घायल कर दबोच लिया। आरोपियों के पास से असलहा, कारतूस, चोरी के उपकरण और बाइक बरामद की गई है।

निकले थे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बुधवार पत्रकारों को मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशाें की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि तितली गैंग के दो शातिर चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले हैं। इस सूचना पर भेलूपुर और लंका पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों की लोकेशन के आधार पर लौटूबीर पुलिया के पास चेकिंग करने लगी। इस दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का संकेत किया। इस पर बाइक सवार फायर करते हुए भागने लगे।

गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर कुल 16 मुकदमे

दोनों बदमाशों का पीछा कर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी और दोनों बाइक समेत गिर पड़े। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशाें काे पकड़ते हुए पूछताछ की। गिरफ्तार बदमाशों में नगवा लंका निवासी सचिन रावत और भगवानपुर लंका निवासी समीर सोनकर हैं।एडीसीपी के अनुसार सचिन रावत ‘तितली गैंग’ का मुख्य संचालक है, जो चोरी की घटनाओं के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। सचिन के ऊपर 16 मुकदमे और उसके साथी पर नाै मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

बंद मकानों को बनाते हैं निशाना

एडीसीपी ने बताया कि तितली गैंग में आठ दस अपराधी शामिल हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले भेलूपुर दुर्गाकुंड इलाके में बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान

यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *