एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है और सोमवार रात घर के बाहर थी, तभी तीन युवक उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए।करीब चार घंटे बाद युवकों ने किशोरी को घर के पास छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित किशोरी के परिजन थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया है।
दरिंदगी करने वाले निकले मुहल्ले के, बहला फुसलाकर ले गए थे अपने साथ
परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पास के मोहल्ले जयप्रकाश नगर के रहने वाले हैं और पहले से इलाके में आना-जाना था। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जय प्रकाश अपने दो दोस्तों के साथ घूम रहा था। इस दौरान उनकी बेटी घर के बाहर थी। इस बीच आरोपी किशोरी को बहलाकर सूनसान जगह ले गए और वहां पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की और धमकाया भी। किशोरी को गायब देख परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। करीब चार घंटे के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए किशोरी को घर के पास छोड़कर भाग गए। मंगलवार की शाम को परिजन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में, घटना से कर रहे इंकार
डीसीपी मध्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हजरतगंज में किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फौरन पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मानसिक रूप से कमजोर किशोरी घटना स्थल की सही जानकारी नहीं दे पा रही है। गिरफ्तार आरोपी घटना से इंकार कर रहे है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेसिक जांच कर सबूत एकत्र किए जाएंगे। साथ ही आज किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा
यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल
यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल
यह भी पढ़े : जाकिर नाईक का नेटवर्क यूपी में सक्रिय? विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर बड़ा शक
यह भी पढ़े : बच्ची से हैवानियत के मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधक का दर्ज नहीं हो सका बयान
