एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल एपीआई कंपनी के खिलाफ 71.60 लाख रुपये की ठगी के तीन और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ताजा मामलों में सेना के कर्नल, उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को फ्लैट व प्लॉट देने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है। इसके साथ ही शहर भर के विभिन्न थानों में अंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमों की कुल संख्या अब 238 पहुंच गई है।

साल 2021 में बुक कराया फ्लैट अभी तक नहीं मिला

पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग निवासी कर्नल शिव प्रसाद मौर्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 25 फरवरी 2021 को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक अपार्टमेंट में 34 लाख रुपये का फ्लैट बुक कराया था। उसी दिन उन्होंने 28.49 लाख रुपये अंसल कंपनी को अदा कर दिए, लेकिन अब तक उन्हें न तो फ्लैट मिला और न ही कोई स्पष्ट जवाब। कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, मगर उन्हें हर बार टाल दिया गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

इसी तरह, कर्नल की पत्नी नीरज कुमारी ने भी एक अलग फ्लैट बुक कराया था, जिसके एवज में उन्होंने भी 28.49 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उन्हें भी कब्जा नहीं मिला।उधर, कैंट निवासी शशि वहल ने अंसल कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर नौ मार्च 2011 को प्लॉट के नाम पर 14.62 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।सुशांत गोल्फ सिटी के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के मुताबिक सभी मामलों की जांच की जा रही है। दस्तावेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *