एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी के मलिहाबाद एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं युवक के मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हरदोई के पुन्नई गांव का रहने वाला था युवक

रहीमाबाद थाना अंतर्गत दिलावर नगर में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे दरोगा आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि रहीमाबाद व दिलावर नगर स्टेशन की बीच में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है ।मौके पर पहुंच कर युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर डाला गया। कुछ वक्त के बाद पत्नी प्रियंका ने पहुंच कर जनपद हरदोई थाना अतरौली पुन्नई गांव निवासी पति राकेश 37 वर्ष की पहचान हो सकी।

पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार युवक राकेश कैथुलिया गांव बहनोई सत्तू के घर एक दिन पहले आया था। हालांकि आत्म हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। राकेश मजदूरी का कार्य करते थे। परिवार में पत्नी प्रियंका और तीन बेटियां हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी से किसी प्रकार कोई अनबन हुई थी। जबकि परिजनों का कहना है कि राकेश बीमारी के कारण काफी परेशान था।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : जाकिर नाईक का नेटवर्क यूपी में सक्रिय? विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर बड़ा शक

यह भी पढ़े : बच्ची से हैवानियत के मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधक का दर्ज नहीं हो सका बयान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *