एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश एटीएस और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में आगरा में हुए कथित अवैध धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दो सगी बहनों को गुमराह कर इस्लाम में परिवर्तित कराया गया और कट्टरपंथी विचारधारा से ऐसा जोड़ दिया गया कि वे जान देने को भी तैयार थीं। जांच में संकेत मिले हैं कि इन युवतियों को संभावित रूप से आतंकवादी मॉड्यूल्स के लिए तैयार किया जा रहा था।

धीरे-धीरे उसे कट्टर विचारधारा से जोड़ दिया गया

सूत्रों के अनुसार, दोनों बहनों को कोलकाता से रेस्क्यू कर आगरा लाया गया है और उनकी गहन काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बड़ी बहन को साल 2021 में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान सायमा नामक युवती ने संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे कट्टर विचारधारा से जोड़ दिया गया। बाद में उसी के जरिए छोटी बहन का भी धर्मांतरण हुआ।

सोशल मीडिया पर एके-47 रायफल के साथ तस्वीर साझा की

मामले का खुलासा तब हुआ जब बड़ी बहन ने सोशल मीडिया पर एके-47 रायफल के साथ तस्वीर साझा की। इसके बाद एजेंसियों ने गंभीरता से जांच शुरू की। प्रमुख आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल जादौन, जो पहले हिंदू और फिर ईसाई बना था, अब मुस्लिम बनकर अवैध धर्मांतरण गिरोह चला रहा था। लोग उसे ‘रहमान चचा’ के नाम से जानते हैं।

आतंकी संगठनों से संभावित संबंधों के संकेत भी मिले

वह फिरोजाबाद का मूल निवासी है और लंबे समय से धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त रहा है।अब्दुल रहमान के मोबाइल से मिली चैटिंग से यह स्पष्ट हुआ है कि वह लड़कियों को इस हद तक मानसिक रूप से प्रभावित करता था कि वे किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हो जाती थीं। जांच एजेंसियों को उसके आतंकी संगठनों से संभावित संबंधों के संकेत भी मिले हैं।

6 पहले हिंदू थे और बाद में मुस्लिम धर्म अपना चुके

अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 6 पहले हिंदू थे और बाद में मुस्लिम धर्म अपना चुके हैं। इन आरोपितों में एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, शेखर रॉय उर्फ हसन अली, ऋतिक बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम, रूपेंद्र सिंह उर्फ अब्दुर्रहमान, मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पवार और मनोज उर्फ मुस्तफा शामिल हैं।

सभी आरोपितों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेशी फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने में जुटी हैं।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : जाकिर नाईक का नेटवर्क यूपी में सक्रिय? विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर बड़ा शक

यह भी पढ़े : बच्ची से हैवानियत के मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधक का दर्ज नहीं हो सका बयान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *