एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र में तेज बारिश के बाद जलभराव से भरी सड़क पर नजर न आने वाले खुले नाले में फिसलकर एक 40 वर्षीय युवक सुरेश लोधी गिर गया और तेज बहाव में बहते हुए लापता हो गया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि नगर निगम की टीम रविवार की सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है। वहीं युवक के न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
शहर में खुले नाले बन रहे मौत की वजह
जानकारी के लिए बता दें कि राधा ग्राम योजना निवासी सुरेश लोधी शनिवार सुबह अपने काम पर निकल रहे थे। भारी बारिश के बाद इलाके की सड़कें जलमग्न थीं। जलभराव के कारण सड़क किनारे मौजूद करीब आठ फीट गहरे नाले की गहराई और खुलापन नजर नहीं आ रहा था। इसी दौरान सुरेश का पैर फिसला और वह सीधे नाले में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पानी के तेज बहाव में बहते चले गए।
कई घंटे चले ऑपरेशन में करीब 500 मीटर तक नाले को खंगाला
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। लगभग दो घंटे बाद नगर निगम, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद शुरू हुआ सघन सर्च अभियान। कई घंटे चले ऑपरेशन में करीब 500 मीटर तक नाले को खंगाला गया, लेकिन सुरेश का कोई अता-पता नहीं चल पाया।
शाम तक युवक के न मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम
शनिवार की शाम तक सुरेश की कोई खबर न मिलने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग हरदोई रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास जमा हो गए और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह से जाम हो गई और मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ हल्की धक्कामुक्की भी हुई। मामला को बढ़ता देखकर पुलिस ने कड़ाई से पेश आते हुए लाठी फटकार कर सभी को मौके से भगा दिया।
नगर निगम की नाकामी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की सफाई के दौरान हटाए गए ढक्कन को महीनों बाद भी दोबारा नहीं रखा गया था। नतीजा यह हुआ कि जलभराव की स्थिति में खुले नाले मौत का जाल बन गए। इस लापरवाही को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। यह हाल केवल ठाकुरगंज का ही नहीं है । शहर में आपको जगह-जगह खुले नाले को देखा जा सकता है।
बारिश के दिनों में यही खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे
बारिश के दिनों में यही खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे है। क्योंकि बारिश होने से सड़के जलमग्न हो जाती है। जिसकी वजह से नाला कहा है और सड़क कहां पर है, इसका पता नहीं चल पाता है। हर साल बारिश के दिनों में इस की घटनाएं देखने को मिलती है। इसके बाद भी नगर निगम इसे लेकर गंभीर नहीं दिखता है। जब कोई हादसा हो जाता है तो चार दिन नगर निगम गंभीरता दिखाती है, इसके बाद फिर भूल जाती है।
सुबह होते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
रविवार की सुबह होने से घटना स्थल पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक नाले में गिरे युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। इस पूरे कार्य के लिए सौ से अधिक लोगों को लगाया गया है। सुबह दस बजे तक युवक सुरेश का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोग भी युवक को खोजने में सहयोग कर रहे है। इसके बाद भी युवक का पता न चल पाना चिंता का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश
यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित
यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार
यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
