photoफाइल फोटो ।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के मलिहाबाद क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, तो लगातार हीलाहवाली होती रही। अंततः दो सप्ताह तक कार्रवाई न होने के बाद युवती ने कमिश्नर से शिकायत की, तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे पीड़िता और उसका परिवार डरे-सहमे हैं। इसीलिए उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

शादी करने की बात कहीं तो जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार, मलिहाबाद के माल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने गांव के ही युवक अरुण पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने 28 जून को माल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 7 जून को जब वह अपने परिजनों के साथ अरुण के घर गई, तो अरुण ने अपने पिता सुरेश, मां मनोकान्ति और भाइयों गोलू व प्रांशु के साथ मिलकर उसे व परिजनों को पीटा और शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

तहरीर देने के बाद कार्रवाई न होने पर युवती ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

माल थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर युवती ने 13 जुलाई को फिर से तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थक-हारकर युवती ने 16 जुलाई को पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद 17 जुलाई को पुलिस ने अरुण और उसके परिजनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज हुए एक सप्ताह बीतने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनका भय बढ़ता जा रहा है। अब परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों से ही रह गई है।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : जाकिर नाईक का नेटवर्क यूपी में सक्रिय? विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर बड़ा शक

यह भी पढ़े : बच्ची से हैवानियत के मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधक का दर्ज नहीं हो सका बयान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *