एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में सिकरी अमान गांव के पास 30 जून को सड़क किनारे जली हुई कार से मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि 2 करोड़ रुपये के बीमा लाभ के लिए सुनियोजित हत्या और धोखाधड़ी की सनसनीखेज साजिश निकली। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुई घटना की शुरुआत
30 जून को सुबह डायल 112 को सूचना मिली थी कि सिकरी अमान गांव के पास एक अल्टो K10 कार (नंबर MP19CB3053) में आग लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन कार के अंदर एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना संभव नहीं हो सका।
कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला कि यह कार रीवा (म.प्र.) निवासी सुनील सिंह चला रहा था, जो घटना के बाद से लापता था। 2 जुलाई को मृतक के ससुर गिरजा शरण सिंह ने राजापुर थाने में सूचना दी कि यह कार उनके दामाद सुनील सिंह चला रहे थे। बेटी हेमा ने भी शव को अपने पति सुनील के रूप में पहचान लिया। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हादसा माना और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मुखबिर ने पुलिस बताया कि मृत व्यक्ति घूम रहा
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एसओजी व राजापुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी। इसी बीच 7 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील सिंह, जिसे मृत माना जा रहा था, वह जिंदा है और अपने साढ़ू से मिलने चित्रकूट के आनंदपुर गांव जा रहा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुनील को पकड़ लिया। पूछताछ में सुनील ने स्वीकार किया कि उस पर काफी कर्ज था और उसने अक्टूबर 2024 में 2 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। पत्नी हेमा के साथ मिलकर उसने योजना बनाई कि किसी ऐसे व्यक्ति को मारकर खुद को मृत साबित किया जाए, जिससे बीमा का पैसा मिल सके।
अभियुक्त ने इस तरह घटना को दिया अंजाम
सुनील ने बताया कि उसने शराब के ठेके पर एक व्यक्ति विनय चौहान को अपना शिकार बनाया। 29 जून को उसने विनय को शराब पिलाई और कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया। वहां पहले से तैयार सिलेण्डर, बॉडी स्प्रे, कपूर आदि से उसे जला दिया और भाग गया। उसकी पत्नी हेमा ने योजना के मुताबिक लोगों को बताया कि सुनील की कार में मौत हो गई है। पुलिस ने जब विनय चौहान के घर जाकर जांच की, तो उसके भाई ने बताया कि विनय 29 जून से लापता है।
पुलिस ने सभी सबूत इकट्ठा कर सुनील सिंह और उसकी पत्नी हेमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।इस जघन्य अपराध का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने एसओजी और थाना राजापुर की संयुक्त टीम को 10,000 नगद इनाम देने की घोषणा की। इस टीम में कुल 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़े : कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद
यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार
