एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।एसटीएफ उत्तर प्रदेश को एक बड़ी सफलता मिली है। मुम्बई पुलिस को वांछित अंतरराज्यीय चोरी-छिनैती गैंग के सरगना वसीम इसाक को जौनपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त वर्षों से संगठित अपराध में सक्रिय था और मुंबई समेत विभिन्न राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके कब्जे से तीन माथवेदी, एक कान का बाला, एक सेन कान का टप्स, एक नाक की कील, एक लोकट, एक रिंग अंगूठी, नौ गोल दाने और 4200 रुपये नगद बरामद किया है।

वसीम की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने एसटीएफ से मांगी थी मदद

मुम्बई पुलिस द्वारा आभूषण चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना पल्हार, मुम्बई में दर्ज में वांछित अभियुक्त वसीम इसाक के जनपद जौनपुर में मौजूद होने की सूचना पर एसटीएफ यूपी से आवश्यक सहयोग मांगा गया था। इसी क्रम में एक एसटीएफ की एक टीम जनपद जौनपुर में भ्रमणशील थी।

इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त वसीम इसाक शाह अकबर पैलेस, कोतवाली नगर, जौनपुर के पास मौजूद है। प्राप्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा मुम्बई पुलिस टीम को साथ लेकर उपरोक्त स्थान से वांछित अभियुक्त वसीम इसाक को गिरफ्तार कर लिया गया।

20 साल से गैंग बनाकर चोरी व छिनैती की घटना को दे रहा था अंजाम

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह लगभग 20 वर्षों से गैंग बनाकर चोरी व छिनैती की घटना को अंजाम दे रहा है। अभी तक चोरी की सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2006 में पहली बार चोरी की घटना किया था, इस घटना में गिरफ्तार होकर जेल गया था। वर्ष 2011 रेप की घटना में जेल गया।

लोगों को आकर्षित करने के लिए नेहा व उसकी सहेली को भेजता था

वर्ष 2016 में पड़ोसी के ऊपर जानलेवा हमला किया था, इस घटना में भी जेल गया था। जेल से छूटने के बाद अपना एक संगठित गैंग बनाया (शनी राठौड, रवि पुजारा व माहिला दोस्त नेहा और उसकी दोस्त के साथ) अपराध करना शुरू कर दिया। रात में लोगों को आकर्षित करने के लिये नेहा और उसकी सहेली को भेजता था और उसके आसपास अपने गैंग के साथ सक्रिय रहता था।

चोरी व छिनैती से अर्जित धन से मुंबई व जैनपुर में बनवाया मकान

जैसे ही गैंग की महिलाओं द्वारा व्यक्तियों को अपनी जाल में फसाकर सुनसान स्थान पर ले जाया जाता था, उसी दौरान यह अपने गैंग के साथ वहां पहुंचकर उनसे लूटपाट व छिनैती की घटना को अंजाम देता था। कुछ लोग पुलिस को चोरी व छिनैती की घटना के सम्बन्ध में सूचना देते थे और ज्यादातर लोग महिलाओं के डर से पुलिस के पास नही जाते थे। जिसकी वजह से बहुत सारी घटनाएं पुलिस तक नहीं पहुंचती थी।

दूसरी पत्नी वारदात करने के लिए मुंबई में करतीं थी रेकी

इसकी पहली पत्नी सलमा जौनपुर व दूसरी पत्नी आफरीन मुम्बई में रहती है, जो वहां पर घरों में झाडू-पोछा का काम करने के बहाने घरों की रेकी करती है। जिसके बाद उसके द्वारा बताये गये घरों में अपने गैंग के साथ चोरी की घटना करता था। चोरी का सामान बेच देता था। इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इसी से धन अर्जित करके मुम्बई व जौनपुर में मकान बनवाया है। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मुम्बई पुलिस द्वारा ट्राजिंट रिमाण्ड के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : मड़ियांव में बंधक बनाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़े : मासूम से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला

यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट: दुबई से कट्टर मौलानाओं की मदद से खड़ी की जा रही थी बड़ी साजिश

यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…

यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *