एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन से जुड़े बड़े धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 50,000 के इनामी अभियुक्त राजेश मोहन पांडेय को एसटीएफ ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कोविड काल में अपने सगे भाई को मृत घोषित कर उसके नाम की जमीन फर्जी दस्तावेजों से बेच दी थी। यही नहीं, उसने अपने पिता की संपत्ति भी जालसाजी से हड़पने की कोशिश की थी।
अभियुक्त राजेश मोहन उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया
एसटीएफ टीम द्वारा वांछित एवं50,000- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त राजेश मोहन के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन हेतु जनपद गोरखपुर में भ्रमणशील थी। इस दौरान मुखबिर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त राजेश मोहन हुमायुंपुरा उत्तरी, निकट दरोगा मस्जिद, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर के पास मौजूद है, जो कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर उ०नि० अमित कुमार तिवारी, उ०नि० विद्यासागर, मुख्य आरक्षीगण आलोक पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, स्वरूप पाण्डेय व कान्स० चालक कुमदेश की टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से अभियुक्त राजेश मोहन उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुर्की के डर से छिपकर रह रहा था
पूरे प्रकरण में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी ने साल 2019-20 में अपने सगे भाई को मृत घोषित कर उसकी जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बेच दिया था। यही नहीं, 2021 में अपने पिता के मकान के भी कूटरचित दस्तावेज बनाकर सौदा कर दिया। इस मामले में गोरखपुर के थाना चिलुआताल में मु0अ0सं0 21/2022 दर्ज हुआ।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राजेश मोहन गोरखपुर में कहीं छिपा है और बाहर भागने की फिराक में है। इस पर एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सारे आरोपों को स्वीकार किया और बताया कि कुर्की और गिरफ्तारी के डर से वह लुक-छिप कर रह रहा था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना रूद्रपुर, देवरिया में दर्ज मुकदमे में दाखिल किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या
यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान
यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल
यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
