photoहरिद्वार में भीषण हादसा :

हरिद्वार (उत्तराखंड)/लखनऊ । धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने छह लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों पर भेजा जा रहा है।

भगदड़ में लोग जमीन पर गिरते गए

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर की ओर जा रही थी। रास्ता अत्यंत संकरा होने के कारण एक जगह अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे कई लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ मच गई। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक थी। इसके अलावा हाल ही में संपन्न हुए जलाभिषेक के बाद भी कांवड़ यात्रा और दर्शनार्थियों का सैलाब हरिद्वार पहुंच रहा है।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए

स्थानीय पुलिस के अनुसार, जिस मार्ग पर हादसा हुआ, उसे मेला के दौरान आमतौर पर बंद रखा जाता है, लेकिन आज भारी भीड़ के बावजूद उस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी भगदड़ की पुष्टि की है। यह हादसा एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन की खामियों को उजागर करता है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

जान गवाने वालों में बरेली, बदायूं, व बाराबंकी से भी

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्‍थल मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हुई भगदड़ की दुखद घटना में अब तक कम से कम छह लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुखद हादसे में यूपी के जिन श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई है, वे रामपुर, बरेली, बदायूं और बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें से दो की उम्र 12 व 18 साल थी, जबकि दो की उम्र की अभी जानकारी नहीं मिली सकी है।

यूपी के इन लोगों ने गंवाई जान

1. आरूष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली।

2. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम-विलासपुर थाना-विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा, रामपुर।

3. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी।

4. शान्ति पत्नी ‍ रामभरोसे, बदायूं, उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़े : आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई थी फटकार

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह

यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

]यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *