एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना कुंडा क्षेत्र से जुड़े वांछित अपराधी और समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव पर पुलिस ने 50,000 का इनाम घोषित किया है। गुलशन यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और विस्फोटक अधिनियम जैसे कुल 53 गंभीर आपराधिक मुकदमे प्रतापगढ़ व प्रयागराज के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है।
2022 में लड़ा था चुनाव, राजा भैया से हारे थे
गुलशन यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर उनका मुकाबला मौजूदा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुआ था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हुई पुलिस
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के अनुसार गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और जल्द ही गुलशन यादव को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इनाम की घोषणा का उद्देश्य जनसहयोग से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।
सपा नेता की अवैध संपत्ति पर भी शिकंजा
पुलिस प्रशासन ने गुलशन यादव की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹7 करोड़ 15 हजार 500 रुपये की संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा अन्य संपत्तियों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द कुर्क किया जाएगा।
गैंग का सरगना है गुलशन यादव
गुलशन यादव, मऊ दारा थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है और इलाके के एक सक्रिय आपराधिक गैंग का सरगना भी माना जाता है। वह समाजवादी पार्टी में प्रतापगढ़ का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी रह चुका है। उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज
यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार
यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार
यह भी पढ़े : मर्चेंट नेवी इंजीनियर अनुराग तिवारी का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम
यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ
