PHOTOशोभित उनकी पत्नी और बेटी का फाइल फोटो।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी में कपड़ा कारोबारी शोभित स्तोगी की सामूहिक आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा तेजी से बढ़ा दिया है। चौक थाना क्षेत्र स्थित अशरफाबाद निवासी कारोबारी ने पत्नी सुचिता और बेटी ख्याति संग सोमवार तड़के जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। अब पुलिस इस आत्मघाती कदम के पीछे की परतें खोलने में जुटी है।

सुसाइड नोट मिलने पर खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को शोभित के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें साफ तौर पर अपने साढ़ू विवेक और साली मुदिता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि दोनों ने मिलकर एक करोड़ की पुश्तैनी संपत्ति चुपचाप बेच दी और लाखों रुपये हड़प लिए, जिससे कारोबारी कर्ज में डूब गया और मानसिक रूप से टूट गया।

बैंक खातों और ट्रांजेक्शनों की गहराई से जांच शुरू

पुलिस ने अब बैंक को पत्र भेजकर शोभित के साथ-साथ विवेक और मुदिता के खातों की जानकारी मांगी है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि शोभित ने कब, किस खाते में और कितनी रकम ट्रांसफर की थी। इसके अलावा, यह भी पता किया जा रहा है कि शोभित ने कितने का लोन लिया था, किस-किस खाते से पैसा निकाला और वह पैसा कहां गया।

तगादा करने वालों की तलाश में पुलिस

जांच में यह भी सामने आया है कि शोभित पर कई लोगों का कर्ज था और वे रोज उससे पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस अब ऐसे सभी कर्जदाताओं की पहचान कर रही है, जिनकी तगादेदारी से परेशान होकर शोभित ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस यह जानना चाहती है कि क्या किसी ने शोभित को धमकाया या दबाव डाला था।

सुसाइड नोट भेजा गया फॉरेंसिक जांच को

संदेह की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक लैब भेजा है। दरअसल, सुसाइड नोट पर शोभित के हस्ताक्षर नहीं मिले, जिससे उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि जरूरी हो गई है। जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नोट वास्तव में शोभित ने ही लिखा था या किसी अन्य ने।

परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

इस घटना के बाद शोभित के भाई और अन्य परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उनका आरोप है कि विवेक और मुदिता ने मिलकर धोखाधड़ी की और शोभित को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

नेपालगंज जाएगी पुलिस टीम, जांच के लिए दस्तावेज जुटाए जाएंगे

चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय के अनुसार, विवेक ने शोभित की जानकारी के बिना ससुराल की एक करोड़ की संपत्ति बेच दी थी। इस बिक्री से संबंधित दस्तावेज और तथ्यों की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम नेपालगंज भेजी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि संपत्ति बेचकर जो पैसा मिला, उसमें शोभित को कोई हिस्सा दिया गया या नहीं।यदि शोभित को उसका जायज हक नहीं मिला, तो धोखाधड़ी, साजिश और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : दामाद की दरिंदगी: सास और ससुर के शरीर में मिले चाकू के 33 वार, वारदात के पीछे रही यह बड़ी वजह

यह भी पढ़े : कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, निजी क्षेत्र में हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़े : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में मचाया हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो नहीं खोला दरवाजा

यह भी पढ़े : संभल में शादी की खुशी मातम में बदली: हादसे में दूल्हा समेत 5 की मौत, 9 घायल

यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *