एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक से लूट की वारदात सामने आई है। भभूत लगाए साधु के वेश में आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक चलती कार को रोककर युवक से सोने की चेन और नकदी लूट ली। घटना की सूचना पर पीड़ित ने आलमबाग थाने में तहरीर दी है।

इंदिरा नगर में अपनी मौसी के घर जा रहा था युवक

पीड़ित रोहन कश्यप, मूल रूप से शकरपुर, जनपथ नई दिल्ली निवासी हैं और लखनऊ में माइंड स्प्राउट कैरियर नाम से एक काउंसलिंग ऑफिस चलाते हैं, जिसकी एक शाखा बरगवां, सेक्टर-बी, आलमबाग में स्थित है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे काम खत्म कर वह मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर स्थित अपनी मौसी के घर जा रहे थे।

भभूत लगाए दो युवक बन बैठे लुटेरे

जेल चौराहा, आलमबाग के पास रोहन की गाड़ी के आगे अचानक दो व्यक्ति खड़े हो गए। दोनों ने माथे पर भभूत लगा रखी थी और खुद को साधु के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने रोहन से दान की मांग की। जैसे ही रोहन ने खिड़की का शीशा नीचे किया, एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली, जबकि दूसरे ने पर्स में रखे लगभग ₹4,500 नकद निकाल लिए और दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

पीड़ित ने आसपास आरोपियों को तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रोहन ने आलमबाग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान

यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *