एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश में इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर साल श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर यूपी के विभिन्न जिलों से होते हुए शिवालयों तक पैदल यात्रा करते हैं। इस बार यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी। इसे लेकर सुरक्षा से लेकर खाद्य गुणवत्ता तक प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

बिजनौर से यूपी में होगी कांवड़ियों की एंट्री

कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश का पहला बिंदु बिजनौर जिला होता है, जहां से भारी संख्या में श्रद्धालु राज्य में दाखिल होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने स्थानीय अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम और भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण के लिए अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक और सुरक्षा का विशेष प्रबंध

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों — मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर — में विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान लागू किया है। मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर जैसे स्थानों को फोकस पॉइंट बनाया गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल, CCTV कैमरे, हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य शिविर और जलपान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

ड्रोन से होगी निगरानी, हेल्प डेस्क और निगरानी टीम तैनात

यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। साथ ही, स्थानीय थानों और यात्रा मार्गों पर हेल्प डेस्क व निगरानी टीमें तैनात की जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं की समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगी।

भंडारों और खाद्य स्टॉल्स की गुणवत्ता पर सख्ती

यात्रा मार्ग पर लगने वाले भंडारों और खाद्य स्टॉल्स की नियमित जांच की जाएगी। एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन) की टीमें हर दिन खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में जांच करेंगी। मानक से कमजोर गुणवत्ता मिलने पर संबंधित स्टॉल/पंडाल को तत्काल हटाया जाएगा।साफ संदेश है श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। भंडारों के साथ-साथ व्यवसायिक खाद्य दुकानों पर भी कड़ी निगरानी रहेगी।

कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस और अंडे की दुकानें

आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और अंडे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यदि किसी स्थान पर इसका उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित पुलिस निरीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई दुकान भ्रामक बोर्ड लगाकर कुछ और बेचने का प्रयास न करे।

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मर्चेंट नेवी इंजीनियर अनुराग तिवारी का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ

यह भी पढ़े : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में मचाया हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो नहीं खोला दरवाजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *