एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों, कानून-व्यवस्था की मजबूती और पुलिस-व्यापारी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई

बैठक में अमीनाबाद, लाटूश रोड, भूतनाथ मार्केट, गोल मार्केट सहित लखनऊ के प्रमुख बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहरी यातायात, अतिक्रमण, बाजारों में सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

बाजारों में अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

बैठक में यह तय हुआ कि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने में व्यापारीगण स्वयं सहयोग करेंगे। पुलिस और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से बाजारों को व्यवस्थित और सुगम बनाया जाएगा।

फुटपाथ विक्रेताओं के पुनर्व्यवस्थापन पर सहमति

बाजारों में दुकानों के सामने लगने वाले ठेले (फल-सब्जी विक्रेता) आदि को व्यवस्थित करने हेतु योजना बनाई जाएगी, ताकि मुख्य मार्ग बाधित न हो और ट्रैफिक सुचारू रहे।

पार्किंग व्यवस्था को लेकर निर्देश

महत्वपूर्ण बाजारों में पार्किंग स्थलों की पहचान कर स्पष्ट पार्किंग योजना बनाई जाएगी, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।

साइबर फ्रॉड के मामलों का त्वरित निस्तारण

व्यापारियों ने बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर क्राइम की शिकायतों को प्राथमिकता से सुलझाने की मांग रखी। इस पर संयुक्त पुलिस आयुक्त ने थाना स्तर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का नियमित रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाएगा, जिससे असामाजिक तत्वों की पहचान समय रहते हो सके।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और गुणवत्ता जांच

दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे आने-जाने वाले मुख्य रास्तों को कवर कर रहे हों।

पुलिस-व्यापारी समन्वय को बढ़ावा

व्यापार मंडल पदाधिकारी अपने सदस्यों के साथ बैठक कर पुलिस द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर कार्य योजना तैयार करेंगे और अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

थाना स्तर पर होगी मासिक बैठक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह थाना स्तर पर व्यापारीगण और स्थानीय पुलिस के बीच बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे समस्याओं का समाधान तत्काल हो सके।

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *