एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस को अवैध धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। आगरा पुलिस, एसटीएफ और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस गिरोह के छह राज्यों से 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इस नेटवर्क को कनाडा और अमेरिका से फंडिंग मिलने की भी पुष्टि हुई है।

नाबालिग और युवतियों को निशाना बनाते थे

शनिवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य आईएसआईएस के ‘सिग्नेचर स्टाइल’ में ऑपरेशन चलाते थे और लव जिहाद जैसे हथकंडों के ज़रिए नाबालिग और युवतियों को निशाना बनाते थे।

आरोपियों को कनाडा और अमेरिका से पैसे भेजे जा रहे थे

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोवा की आयशा, कोलकाता के अली हसन और ओसामा, आगरा से रहमान कुरैशी, मुजफ्फरनगर से अब्बू तालिब, देहरादून से अबुर रहमान, जयपुर से मोहम्मद अली और जुनैद कुरैशी, दिल्ली से मुस्तफा शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग भूमिकाओं में गिरोह का हिस्सा थे।डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। आरोपियों को कनाडा और अमेरिका से पैसे भेजे जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल सेफ हाउस बनाने, लीगल सपोर्ट, धर्मांतरण दस्तावेज तैयार करने और प्रलोभन के साधन जुटाने में होता था।

दो बहनों की गुमशुदगी से खुलकर आया पूरा मामला

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मार्च महीने में आगरा के सदर बाजार थाने में दो सगी बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में साइबर सेल की मदद ली गई और एक बड़े धर्मांतरण नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं। विभिन्न राज्यों से साक्ष्य एकत्र कर छह राज्यों में छापेमारी कर दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य फंडिंग जुटाने, प्रेम जाल में फंसाने, कन्वर्जन के लिए दस्तावेज़ तैयार करने, कानूनी सहायता देने और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने जैसे कार्यों में सक्रिय थे। गिरोह की गतिविधियाँ सुनियोजित और संगठित थीं।

अभी और खुलासे संभव, केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर राज्य और केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहयोग भी लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मासूम सोना हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, जल्द होगी चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़े : मासूम से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़े : छांगुर के 14 जगहों पर ईडी की रेड, धर्मांतरण के नाम पर बड़ा घोटाला

यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट: दुबई से कट्टर मौलानाओं की मदद से खड़ी की जा रही थी बड़ी साजिश

यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…

यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *