एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने इंदिरानगर से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल , तीन कारतूस व चार मोबाइल फोन व 2050 रुपये नकद बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम हर्षित राय उर्फ लक्की पुत्र सुनील दत्त राय निवासी अशोका अपार्टमेंट, तकरोही, थाना इन्दिरा नगर, मूल पता ग्राम कुरौली, पोस्ट गोठा, थाना दोहरीघाट, मऊ उम्र , सुधांशु राय उर्फ बिट्टू पुत्र डा० सतीश कुमार राय निवासी ग्राम व पोस्ट सोनवानी, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर, सुधांशु राय पुत्र राजेश्वर राय निवासी ग्राम गौरीडीह, पोस्ट पुरूंगा, थाना दोहरीघाट, मऊ है।

एसटीएफ को काफी दिनों से थी इनकी तलाश

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से यूपी में अवैध शस्त्रो की तस्करी करने वाले अपराधियों व तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों व टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में दीपक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ यूपी के पर्यवेक्षणाधीन टीम जानकारी जुटी रही थी।

तकरोही इंदिरा नगर से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

इसी दौरान इस दौरान विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि बिहार व मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर यूपी के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करने वाले गिरोह के कई सदस्य फ्लैट नंबर-09, अशोका अपार्टमेंट में मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा फ्लैट नंबर-09, अशोका अपार्टमेंट, गणेश विहार कॉलोनी तकरोही से अभियुक्तोंहर्षित राय उर्फ लक्की, सुधांशु राय उर्फ बिट्टू, सुधांशु राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पचीस हजार में खरीदकर लाते थे पिस्टल

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उसका अन्तर्राज्यीय स्तर पर एक संगठित गिरोह है, जो अवैध शस्त्रो की तस्करी करता है। वह बिहार व मध्यप्रदेश जहां पर अवैध रूप से पिस्टलों का निर्माण किया जाता है, से प्रति पिस्टल 25 हजार में खरीदकर यूपी के विभिन्न जनपदों तथा अन्य प्रदेशों में 40 से 50 हजार रूपये प्रति पिस्टल के हिसाब से बेचता है। पूर्व में भी ये लोग कई बार अवैध पिस्टल लाकर सप्लाई कर चुकें हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इन्दिरानगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *