एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी और भड़काऊ बयानबाजी को लेकर मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौलाना पर धार्मिक वैमनस्य फैलाने और स्त्री विरोधी भाषण देने का आरोप भी लगाया गया है।

सपा नेता प्रवेश यादव की तरफ से दी गई है तहरीर

यह प्राथमिकी समाजवादी पार्टी नेता प्रवेश यादव की ओर से दर्ज कराई गई है, जो चिनहट के निवासी हैं। उन्होंने विभूतिखंड थाने में तहरीर देकर बताया कि ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना साजिद ने विभिन्न टीवी चैनलों और सोशल मीडिया मंचों पर सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

तहरीर के अनुसार, मौलाना द्वारा दिए गए बयानों से न सिर्फ महिला विरोधी भावना फैलाई गई, बल्कि धार्मिक आधार पर भी समाज में तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की गई। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह था पूरा मामला

वायरल हो रहे एक वीडियो में मौलाना रशीदी ने कहा, डिंपल यादव बिना सिर ढके बैठी थीं, यानी नंगी होकर बैठी थीं। उन्होंने ये बातें एक टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान कही। यह मामला दिल्ली के संसद मार्ग की मस्जिद में हुई सपा की बैठक से जुड़ा था, जिसमें डिंपल यादव, अखिलेश यादव और इकरा हसन मौजूद थे। मौलाना रशीदी की ये अभद्र टिप्पणी उसी सभा की तस्वीरों को देखते हुए की गई थी।

यह भी पढ़े : आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई थी फटकार

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह

यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *