एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह 5 बजे से ईडी की टीम ने उतरौला और मुंबई समेत कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इनमें 12 ठिकाने बलरामपुर (उतरौला) में और 2 ठिकाने मुंबई में स्थित हैं।ईडी की यह छापेमारी न सिर्फ छांगुर की अवैध गतिविधियों, बल्कि देशभर में फैले धर्मांतरण के नेटवर्क की जड़ों को उजागर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ईडी को जांच के दौरान आरोपी नवीन के बैंक खाते से शहजाद शेख नाम के व्यक्ति के खाते में करीब दो करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने का सुराग मिला था। इसी कड़ी में यह छापेमारी की जा रही है।

हरजीत ने छांगुर पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था

बता दें कि छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण रैकेट चलाया और हवाला के जरिये पैसों का लेन देन किया। इसी इडी इसी लेन देन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ छांगुर उर्फ जमालुद्दीन को एटीएस ने अवैध धर्मांतरण के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद गवाह हरजीत कश्यप पर हमला कर बयान बदलवाने का प्रयास किया गया। हरजीत ने छांगुर पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर उसके समर्थकों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के रसूलाबाद गांव में हुई, जहां धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों को धमकाया जा रहा था।

तीन महीने में ही 7 करोड़ विदेशी स्रोतों से इन खातों में ट्रांसफर किए गए

ईडी को अब तक की जांच में छांगुर और उसके करीबियों से जुड़े 30 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें से 18 खातों में 68 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। खास बात यह है कि पिछले तीन महीने में ही 7 करोड़ रुपये विदेशी स्रोतों से इन खातों में ट्रांसफर किए गए। इन खातों का संबंध गैर-सरकारी संगठनों, ट्रस्टों और निजी व्यक्तियों से है। सूत्रों का दावा है कि इन पैसों का इस्तेमाल धर्मांतरण, प्रॉपर्टी की खरीद, और प्रचार सामग्री में किया गया। जांच में पता चला कि छांगुर ने इस नेटवर्क को कानूनी रूप देने के लिए चार अलग-अलग संस्थाएं बनाई थीं।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और दुबई से फंडिंग

ईडी की जांच में दुबई के बैंक खातों से भी धन के ट्रांसफर की पुष्टि हुई है। नीतू रोहरा उर्फ नसरीन नामक महिला के खातों में विदेशी रकम ट्रांसफर हुई, जिससे छांगुर के गिरोह ने संपत्तियां खरीदीं। नीतू का संबंध दुबई में रह रहे नवीन रोहरा से बताया जा रहा है, जिसके खाते फिलहाल जांच की पहुंच से बाहर हैं। ईडी ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय दूतावास से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि दुबई सरकार की मदद से बैंक विवरण प्राप्त किया जा सके।जांच में यह भी सामने आया कि छांगुर का मकसद केवल धर्मांतरण नहीं था, बल्कि वह अपने बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाना चाहता था। इसके लिए उसने देशभर में नेटवर्क फैलाया और अवैध तरीके से धन इकट्ठा कर संपत्ति बनाई। वह अपने बेटे को ही पूरे नेटवर्क का अगला मुखिया बनाना चाहता था।

579 जिलों में फैला था छांगुर का नेटवर्क

छांगुर ने देशभर के 579 जिलों की पहचान की थी, जहां हिंदू बहुल आबादी है। वहां उसने तीन हजार से अधिक अनुयायियों को तैनात कर धर्मांतरण अभियान चलाया। इसका मकसद हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें मुस्लिम बनाना था। इस नेटवर्क के जरिए लोगों को गुमराह कर, झांसा देकर, या दबाव डालकर धर्मांतरण कराया जाता था।छांगुर ने खुद को “पीर बाबा” के रूप में प्रचारित किया और लोगों की आस्था से खिलवाड़ करते हुए अपने झूठे चमत्कारों से उन्हें फंसाया। बलरामपुर के उतरौला में उसका एक प्रतिष्ठान था, जहां से वह अपना नेटवर्क संचालित करता था। एटीएस और ईडी ने यहां का ताला खुलवाकर दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच शुरू कर दी है।

ईडी जांच का अब अगला चरण

ईडी अब छांगुर और नीतू रोहरा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिमांड पर लेने की तैयारी में है। फिलहाल दोनों की पुलिस कस्टडी चल रही है। जैसे ही वह पूरी होती है, ईडी अपने स्तर पर विस्तृत पूछताछ करेगी।छांगुर के भतीजे सोहराब को भी एसटीएफ ने हिरासत में लिया है, जिस पर आजमगढ़ में धर्मांतरण कराने का आरोप है। छांगुर के एक अन्य सहयोगी रमज़ान, जो ढोलक बजाने वाले कार्यक्रमों में छांगुर से जुड़ा था, की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

यह भी पढ़े : लूटपाट में लिप्त गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, चार मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट: दुबई से कट्टर मौलानाओं की मदद से खड़ी की जा रही थी बड़ी साजिश

यह भी पढ़े: बेटी को मारने के बाद 36 घंटे लाश के साथ रही मां, प्रेमी के साथ की पार्टी फिर…

यह भी पढ़े : बचपन में साइकिल सुधारता था, बड़े होकर बना गैंगस्टर – शाहरूख की कहानी खत्म

यह भी पढ़े : लखनऊ में डॉक्टर के बाद अब कर्नल के घर को चोरों ने किया साफ

यह भी पढ़े : शमसुज्जमां ने प्रिंस बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *