एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के एक गांव में बीती रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे शराबी ने जमकर हंगामा किया। पड़ोसियों ने जब इसका विरोध किया तो दो लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामल मोहनालगंज थानाक्षेत्र के भीलमपुर गांव का है।
युवक के हंगामा करने का लोगों ने विरोध किया तो हो गया आग बबूला
जानकारी के अनुसार, भीलमपुर गांव निवासी वशीर उर्फ लवली का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह अक्सर नशे में धुत होकर महिला से मिलने आता है और हंगामा करता है, जिससे मोहल्ले के लोग पहले से ही परेशान थे। शनिवार रात करीब 12 बजे वशीर फिर उसी महिला के घर पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने लगा।शोर-शराबे से परेशान होकर पास ही रहने वाले अमित विमल ने विरोध किया। इस पर वशीर आग-बबूला हो गया और अमित पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर हरिकेश विमल जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी चाकू से वार कर दिया। दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटीं
घटना के बाद परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से अमित की मां ने थाने में तहरीर दी है।मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
यह भी पढ़े : आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई थी फटकार
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह
यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़
यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर
]यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
