एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी, नकदी, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा के लिए गठित की गई थी चार टीमें
गिरफ्तारी 20 जुलाई को काशीराम कॉलोनी से गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले मार्ग से की गई, जहां तीनों अभियुक्त मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। इन पर पहले से दर्ज कई मुकदमों की विवेचना चल रही थी, जिसमें तीन प्रमुख चोरी के मामले क्रमशः 6 अप्रैल, 10 मई और 18 जुलाई 2025 को कृष्णानगर थाने में पंजीकृत थे। पुलिस ने इन मामलों के अनावरण के लिए 4 टीमों का गठन किया था।
अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सचिन उर्फ कल्लू, निवासी सरोजनीनगर (मूल निवासी रायबरेली), प्रियांशु उर्फ प्रांशु तिवारी, निवासी काशीराम कॉलोनी पारा, लखनऊ तथा सुजीत सोनी, निवासी गंगानगर अमौसी (मूल निवासी सीतापुर) है। अभियुक्तों के कब्जे से एक चेन, एक हार, सात जोड़ी पायल, 16 विछिया, तीन चांदी का सिक्का, चार कान के झुमके, एक टूटी पायल, एक टूटी चेन, एक लॉकेट , चार मोतियों का हार, एक टूटा हुआ हार, एक मांग टीका, एक अंगूठी, एक बैग जिसमें लोहे के रॉड, एक हथौड़ी, एक गैस सिलेंडर तथा एक घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूली कई चाेरी की वारदातें
पूछताछ में अभियुक्तों ने कई वारदातें कबूली हैं, जिनमें प्रतापनगर कॉलोनी और एलडीए कॉलोनी की घटनाएं प्रमुख हैं। चोरी के दौरान उन्हें ज्वेलरी के साथ डुप्लीकेट गहने भी मिले थे, जिन्हें उन्होंने झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त प्रांशु की निशानदेही पर छिपाए गए उपकरण और सामान बरामद किए गए।।पुलिस ने बरामद बाइक के कागजात न देने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की कार्रवाई भी की है। अभियुक्त मूलतः सीतापुर, रायबरेली एवं लखनऊ के निवासी हैं, जो लखनऊ में विभिन्न थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर घूम-घूम कर बंद मकान की रेकी करते हैं तथा देर रात्रि चिन्हित मकान का ताला तोडकर घर से नगदी,ज्वैलरी चोरी कर आपस में बराबर बराबर बांट लेते हैं।
पकड़े गए अभियुक्त अभ्यस्त अपराधी
अभियुक्त अभ्यस्त अपराधी हैं जिनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।अभियुक्त सचिन, प्रांशू एवं सुजीत ने क्रमशः पूछताछ में बताया कि लगभग 8-10 दिन पूर्व हम तीनों एवं सुजीत के भाई सूरज के साथ मिलकर विष्णुलोक कॉलोनी में रेकी कर एक बंद घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था किन्तु दरवाजा न टूटने एवं स्थानीय लोगों के जग जाने के कारण हम लोग वहां से भाग गये थे, उसी रात पुनः हम चारों ने प्रतापनगर कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की थी।
गिरोह का एक सदस्य अभी फरार, तलाश जारी
चोरी किये गये माल को हम सभी ने आपस में बराबर बांट लिया था। बरामद अन्य सामान के बारे में पूछने पर बताये कि सचिन एवं सुजीत ने मिलकर करीब दो से ढाई माह पूर्व सीएमएस स्कूल के बगल एलडीए कॉलोनी में चोरी की थी। बरामद नगदी के सम्बन्ध में करीब तीन माह पूर्व शुभम सिटी में बंद मकान में घुसकर चोरी करने से प्राप्त ज्वैलरी को बेचने से प्राप्त हुए रुपये बताए गए। गिरोह का एक और सदस्य सूरज अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़े : बंद घरों में दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा
यह भी पढ़े : एटीएस ने छांगुर के सहयोगी राजेश कुमार उपाध्याय को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े: कानपुर में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार
यह भी पढ़े: बड़ा बदलाव : लखनऊ में बदले गए कई थाना प्रभारी
यह भी पढ़े: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रक से अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
