एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम मंत्रियों ने अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रदेश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

डिप्टी सीएम ने उत्तम और दीर्घायु की कामना

उपमुख्यमंत्री केशव ने एक्स पर लिखकर कहा कि सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स के माध्यम से दी बधाई

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक्स पर कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी ओर से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बधाई देने वाले जनप्रतिनियों व कार्यकर्ताओं का लगा तांता

वहीं मंगलवार की सुबह से ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश के जन्मदिन पर बधाई संदेश देने का तांता लगा है। सपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं जगह जगह पर आयोजन कर रहे है।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की पहल: कानून-व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार”

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर राज्य महिला आयोग की बड़ी पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *