एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मामूली सड़क हादसे के बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रेहान नाम का युवक अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी।इसके बार मौके फर अफरातफरी मच गई।
राहगीरों ने घायल युवक को लोहिया में कराया भर्ती
टक्कर के बाद जब रेहान ने विरोध किया तो कार सवार युवक ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी कार से पेचकस निकाली और रेहान के गले पर कई वार कर दिए। हमले में रेहान बुरी तरह घायल हो गया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
पुलिस ने आरोपी चालक को लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि घटना अचानक हुई कहासुनी के बाद गुस्से में की गई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। ताकि आरोपी के खिलाफ कड़ी सी कड़ी कार्रवाई की जा सके। परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद
यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तारEdit
