photoअभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार।

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने 72 लाख रुपये के उर्वरक सब्सिडी घोटाले में वांछित चल रहे आरोपी चन्द्रभान वर्मा को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी बिल व दस्तावेज़ों के जरिए सब्सिडी की धनराशि का गबन करने का गंभीर आरोप है। यह गिरफ्तारी पुलिस महानिदेशक ईओडब्लू के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है।

रॉक फास्फेट व सिंगल सुपर फास्फेट सप्लाई करता था

ईओडब्लू टीम ने वर्ष 1998-2000 के दौरान हुए करोड़ों के उर्वरक सब्सिडी घोटाले के एक अहम आरोपी चन्द्रभान वर्मा को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी चन्द्रभान वर्मा, ललितपुर स्थित स्टार मिनरल्स और मून इंटरप्राइजेज का व्यवस्थापक था, जो मैसर्स अवध फर्टिलाइजर्स प्रा. लि., मिहीपुरवा, बहराइच को उर्वरक का कच्चा माल – रॉक फास्फेट व सिंगल सुपर फास्फेट – सप्लाई करता था।

72 लाख की धोखाधड़ी में था शामिल

जांच में पाया गया कि अवध फर्टिलाइजर्स के निदेशकों ने चन्द्रभान व अन्य सप्लायरों से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से उर्वरक पर मिलने वाली लगभग 72 लाख की सरकारी सब्सिडी का गबन किया। इन लोगों ने परिवहन के फर्जी बिल-बाउचर और वाहनों के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे।इस संबंध में वर्ष 2006 में थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच में IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब तक 14 निजी अभियुक्त दोषी पाए गए

ईआोडब्लू की डीजी नीरा रावत ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर इस प्रकरण की जांच ईओडब्लू को सौंपी गई थी, जिसमें अब तक 14 निजी अभियुक्त दोषी पाए गए हैं। इनमें से 3 की मृत्यु हो चुकी है, 5 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल हो चुका है और शेष 5 की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।चन्द्रभान वर्मा की गिरफ्तारी से इस बहुचर्चित घोटाले के कानूनी निष्कर्ष की दिशा में अहम प्रगति मानी जा रही है।

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *