photoकोराबारी सुसाइड कांड में जेल गए साढ़ू और साली ।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी की आत्महत्या के पीछे की कहानी जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही हैरान करने वाली साजिशों से भरी हुई है। बुधवार को पुलिस ने शोभित के साढ़ू विवेक और साली मुदिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने न केवल शोभित से लाखों रुपये हड़प लिए, बल्कि चालाकी से ससुराल की संपत्ति भी धीरे-धीरे अपने नाम करवा ली।

अपमान से टूट गया था पूरा परिवार

शोभित पर पहले ही कर्ज का भारी बोझ था। जब उसने विवेक और मुदिता से अपने पैसों की मांग की, तो उसे ना सिर्फ अपमानित किया गया बल्कि ताने भी सुनने पड़े। “मरना हो तो मर जाओ” जैसी बातें सुनकर शोभित और उसकी पत्नी शुचिता मानसिक रूप से टूट गए। अंत में जब कोई सहारा नहीं बचा, तो तीनों—शोभित, उसकी पत्नी और बेटी—ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

मोबाइल वीडियो ने खोले राज

पुलिस को जांच के दौरान शोभित के मोबाइल से एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें उसने बताया कि साढ़ू विवेक के कहने पर उसने जमीन में निवेश किया था, लेकिन उसमें भारी नुकसान हुआ। उम्मीद थी कि ससुराल की संपत्ति बिकने पर कुछ हिस्सा मिलेगा और वह कर्ज चुका देगा। लेकिन विवेक ने साजिश के तहत संपत्ति धीरे-धीरे अपने नाम करा ली।

सास भी नहीं आई काम

एक समय शोभित की सास मदद को तैयार थीं, लेकिन विवेक और मुदिता ने उन्हें भी अपने प्रभाव में लेकर लखनऊ आने और शोभित से संपर्क करने से रोक दिया। शुचिता ने भी मां से आर्थिक मदद मांगी, मगर कोई राहत नहीं मिली। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है।

अंतिम कोशिशें भी रहीं बेकार

शोभित के परिजनों के मुताबिक, उसने कई बार ससुराल जाकर अपना पैसा वापस मांगने की कोशिश की, मगर विवेक ने मिलने से इनकार कर दिया। एक बार जब मिला भी, तो बेइज्जत करके भगा दिया।इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के अनुसार, मृतक शोभित के भाई की तहरीर पर साढ़ू और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसा, डॉक्टर के इकलौते बेटे की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत

यह भी पढ़े : गाड़ी का कागज मांगने पर भड़के दबंग, दारोगा की फाड़ी वर्दी

यह भी पढ़े : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में मचाया हंगामा, मां से मिलने पहुंची तो नहीं खोला दरवाजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *