एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण गिरोह पर प्रशासन का शिकंजा और कसता जा रहा है। बलरामपुर जनपद में ताजा कार्रवाई में अवैध धर्मांतरण के मुख्य आरोपित छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन की आलीशान कोठी पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यह कोठी न सिर्फ अवैध निर्माण थी, बल्कि जांच में सामने आया कि यह धर्मांतरण रैकेट का गुप्त अड्डा भी बनी हुई थी। मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने कार्रवाई की, जिसमें कोठी के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की निगरानी में हुई।

3 बीघा में बनी यह कोठी धर्मांतरण नेटवर्क का अड्डा बनी हुई थी

बलरामपुर जनपद के उतराैला तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति के मुताबिक जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के मधूपुर स्थित कोठी जाे महिला मित्र नीतू उर्फ नसरिन के नाम पर है। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 3 बीघा में बनी यह कोठी धर्मांतरण नेटवर्क का अड्डा बनी हुई थी, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। प्रशासन ने मंगलवार काे कार्रवाई साेमवार काे कोठी के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा किया था। मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल बुलडाेजर लेकर छांगुर बाबा की कोठी पर पहुंची। इस मौके पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल भी माैजूद रहे। छांगुर बाबा की इस कोठी पर ताला लगा था, लेकिन अधिकारियों की निगरानी में मुख्य गेट का ताला तोड़कर टीम कोठी के अंदर पहुंची और सभी कमरों की तलाशी ली। इसके बाद कोठी के अवैध निर्माण काे गिराना शुरू कर दिया।

एटीएस ने को छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरिन को गिरफ्तार किया था

उल्लेखनीय है कि एटीएस ने शनिवार को 50 हजार रुपये के इनामी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरिन को गिरफ्तार किया था। दन दोनों पर अवैध रूप से धर्मांतरण का नेटवर्क संचालित करने का आराेप है। जांच के दाैरान इस गिराेह के अलग-अलग संस्थाओं के नाम पर खुलवाए गये 40 बैंक खाताें में साै कराेड़ रुपये से अधिक की फंडिंग की बात सामने आयी है। इस गिराेह के सदस्य 40 देशाें की यात्रा कर चुके हैं। बाहर से युवक—युवतियां आकर उसकी कोठी में ठहरते थे। आराेप है कि छांगुर बाबा धर्मांतरण कराने वाले काे लाेगाें काे पैसा भी देता था। गिरोह के सदस्यों को हर धर्म की लड़कियाें का धर्मांतरण के लिए लाखों रुपये दिए जाते थे। विदेशी फंडिंग के मामले में ईडी भी जांच कर सकती है।

छांगुर के फर्जी पासपोर्ट और UAE कनेक्शन की जांच में जुटीं ATS

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लेकर गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के मामले में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र स्थित मधपुर गांव में छांगुर की आलीशान कोठी को अवैध बताते हुए प्रशासन ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तहसीलदार एसपी प्रजापति ने सोमवार को बेदखली के दो नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस क्रमश: 17 मई और 26 मई को चस्पा किए गए थे। कोठी जिस जमीन पर बनी है, वह बंजर भूमि है और आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत नहीं है।

धर्म परिवर्तन के मामले में सिख और सिंधी समाज का भी आक्रोश फूट पड़ा

प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि सात दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कोठी को ध्वस्त कर दिया जाएगा। सोमवार शाम पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मधपुर पहुंची और छांगुर की कोठी पर नोटिस चस्पा किया। इस कार्रवाई के विरोध में छांगुर की बहू साबिरा ने पुलिस पर बच्चों को डराने का आरोप लगाया, जिसे पुलिस ने मनगढ़ंत करार दिया।धर्म परिवर्तन के मामले में सिख और सिंधी समाज का भी आक्रोश फूट पड़ा है। इन समुदायों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साजिश रचने वालों को फांसी देने की मांग की है। एटीएस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। छांगुर की सहयोगी नीतू रोहरा और उसके पति नवीन रोहरा ने 19 बार यूएई की यात्रा की थी, जबकि दुबई में उनका धर्म परिवर्तन प्रमाणित भी हुआ था।

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *