एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में बाइकर्स गैंग ने कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए सड़क को स्टंट का अखाड़ा बना डाला। लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नीचे 20 से ज्यादा बाइक सवारों ने सड़क पर खुलेआम स्टंटबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 29 सेकेंड का है, जिसमें दर्जनों युवक बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार में स्टंट करते दिखे।

अनाचक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकराये

वीडियो में एक बाइक सवार की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई और वह पलट गया। इसके बाद उसके पीछे चल रही दो और बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे चार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद उनके साथी उन्हें उठाकर ले गए। हालांकि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है लेकिन इस तरह की बीच सड़क पर स्टंट बाजी से आने जाने वाले अन्य लोग भयभीत हो उठे।

पुलिस युवकों की तलाश में जुटीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक स्टंटबाजी के दौरान पूरा ट्रैफिक बाधित हो गया था और राहगीर डरे-सहमे नजर आए। घटना से न केवल सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ, बल्कि यह ट्रैफिक नियमों की सरेआम अवहेलना भी है।इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में डॉक्टर के बाद अब कर्नल के घर को चोरों ने किया साफ

यह भी पढ़े : शमसुज्जमां ने प्रिंस बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : संजीव जीवा गैंग का कुख्यात शार्प शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर,एसटीएफ को बड़ी सफलता

यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश

यह भी पढ़े : ठाकुरगंज : नाले में गिरकर बहे युवक का एक दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार, 71 आरोपी नामजद

यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *