एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। वे पिछले तीन वर्षों से बिजनौर में एडीएम एफआर पद पर तैनात थे। शासन ने 30 मई को उनका तबादला देवरिया कर दिया था, लेकिन उन्होंने नया कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, अरविन्द कुमार सिंह ने तबादले के बावजूद बिजनौर में कुर्सी नहीं छोड़ी। आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्हें निलंबित किया गया है।
शासन ने उनके इस रवैये को सेवा नियमों का उल्लंघन माना
शासन ने उनके इस रवैये को सेवा नियमों का उल्लंघन माना है। निलंबन के दौरान उन्हें मंडलायुक्त गोरखपुर कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि सिंह अपनी वर्तमान तैनाती से हटना नहीं चाहते थे और लंबे समय से स्थानांतरण टालने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, सरकार किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंह के निलंबन को इसी दिशा में एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान
यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक
यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार
यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद
यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार
