राजधानी के काकोरी मौंदा गांव में शनिवार शाम उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब गांव के एक सार्वजनिक स्थल पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की वर्षों पुरानी प्रतिमा खंडित अवस्था में मिली। प्रतिमा टूटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते ‘जय भीम’ के नारों के साथ सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई।

लोगों ने देखी टूटी मूर्ति, गांव में फैली सनसनी

शाम के समय मैदान में खेल रहे बच्चों की नजर टूटी हुई प्रतिमा पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए । स्थानीय लोग घटना को सोची-समझी साजिश बता रहे हैं और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल को भीड़ को शांत कराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले संभाल लिया और सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कई थानों की फोर्स तैनात, माहौल को शांत करने की कोशिश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काकोरी, दुबग्गा और पारा थानों की अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। वहीं, रात में ही प्रकाश व्यवस्था कराई गई ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और खंडित प्रतिमा की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

यह भी पढ़े : जमीन के विवाद में खुद को गोली मारकर रची झूठे केस की साजिश

यह भी पढ़े : आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

यह भी पढ़े : 57 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पाण्डेय गिरफ्तार, 71 आरोपी नामजद

यह भी पढ़े : उर्वरक सब्सिडी घोटाले का वांछित अभियुक्त चन्द्रभान वर्मा गिरफ्तार

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ईमेल के जरिये शिक्षकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *